फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक से बढ़े तनाव को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पाक से बढ़े तनाव को लेकर नेपाल सीमा पर अलर्ट
विज्ञापन


बलरामपुर। बीते दिन पाकिस्तान में घुसकर वायु सेना की एयरस्ट्राइक से बढ़े तनाव के मद्देनजर नेेपाल सीमा पर भी सशस्त्र सीमा बल, जिले की पुलिस तथा खुफिया एजेंसियां बेहद सतर्क हो गई है।

सीमा पार आने जाने वालों की कड़ी निगरानी में तलाशी ली जा रही है। पगडंडी रास्तों पर भी एसएसबी 9वीं तथा 50वीं वाहिनी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं।

बुधवार को जिले की सटी नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 9वीं तथा 50वीं वाहिनी के जवान काफी सतर्क नजर आए। सीमा पार आने जाने वालों की जवान डॉग स्क्वायड की मुस्तैदी में सघन तलाशी करते दिखे। खुफिया एजेसियां भी काफी सतर्क है।
विज्ञापन


पुलिस की डायल-100 गाड़ियां भी नेपाल सीमा क्षेत्र में तेजी से गश्त कर रही हैं। नेपाल से भारतीय सीमा में आने वाले रिश्तेदारों व अन्य लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

सीमा पर बसे गांवों की गतिविधियों पर खास ख्याल रखा जा रहा है। जिले की करीब 82 किलोमीटर सीमा नेपाल राष्ट्र से सटी हुई है। दोनों देशों के लोगों को तमाम रोटी-बेटी के रिश्ते भी हैं।

सीमा पर मुख्य रास्तों के अलावा आवागमन के लिए कई पगडंडी रास्ते भी हैं। रोज दोनों देशों के सैकड़ों लोग इधर से उधर आते जाते हैं।

पाकिस्तान से तनाव को देखते हुए सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवान काफी सतर्क हो गए हैं हलांकि सतर्कता के बारे में एसएसबी का कोई अफसर अधिकारी बयान देने को तैयार नहीं है। पुलिस तथा खुफिया एजेंसियां भी सीमा पर हो रही गतिविधियों की कड़ी निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन


भारत पाक के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव को देखते हुए नेपाल सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसएसबी के अधिकारियों से समन्वयक बनाकर सीमा क्षेत्र की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है।

सीमा क्षेत्र में पुलिस की गश्त भी तेज कर दी गई है। लोगों की सघन तलाशी व पूछताछ भी की जा रही है। खुफिया तंत्र को भी सतर्क कर दिया गया है।
अनुराग आर्य, एसपी बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें