फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

-पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज किया मुदकमा
सादुल्लाहनगर-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर अरना में जमीनी विवाद को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के कारण ग्राम प्रधान व विपक्षी के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
मिली जानकारी के अनुुसार रामपुर अरना के ग्राम प्रधान मो. नईम तथा विपक्षी निजामुद्दीन के बीच मंगलवार देर शाम जमीनी विवाद को लेकर कहासुनी शुरु हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मारपीट करने लगे। घटना में दोनों पक्षों के लोगों को चोट भी आई है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि ग्राम प्रधान मो. नईम तथा विपक्षी निजामुद्दीन की तहरीर पर दोनों पक्षों के 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मवेशी सहित एक गिरफ्तार
सादुल्लाहनगर-बलरामपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार भोर में वध के लिए ले जाए जा रहे एक मवेशी के साथ पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि जिगनी तिराहे के पास एक पशु तस्कर को मवेशी के साथ गिरफ्तार किया गया है। तस्कर की पहचान मुकीम पुत्र नन्हें निवासी ग्राम एदहा के रूप में हुई है। मुकीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मवेशी को पशुपालक के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें