फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अधिक डीजल की खपत में फंसे 19 चालक, होगी कार्रवाई

Fri, 11 Jul 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय रोडवेज डिपो में चालक मनमाने तरीके से बसों का संचालन कर रहे हैं। लापरवाही से बस संचालन कर अधिक डीजल खर्च करने वाले 19 चालकों पर कार्रवाई का शिकंजा कसा गया है। जून माह में मानक से अधिक डीजल खर्च कर चालकों ने परिवहन निगम को राजस्व का चूना लगाया है। जुलाई में सुधार न होने पर चालकों के मानदेय से राजस्व की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी तरन्नुम ने बताया कि डिपो के 19 चालकों ने जून में अलग-अलग तिथि को निर्धारित रूट पर बसों का संचालन कर छह से 20 लीटर तक अधिक डीजल की खपत की है। औसत से अधिक डीजल खर्च करने से परिवहन निगम को राजस्व का नुकसान हुआ है। इससे यह प्रतीत होता है कि चालकों ने लापरवाही पूर्वक बस का संचालन किया है।
सीनियर फोरमैन की रिपोर्ट के आधार पर ज्यादा डीजल फूंकने वाले चालकों को चेतावनी दी गई है। स्थिति में सुधार न होने पर राजस्व की वसूली चालकों के मानदेय से की जाएगी। साथ ही चालकों का रूट परिवर्तन भी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-इनसेट-
इन चालकों को दिया गया नोटिस
बलरामपुर डिपो के नियमित चालक सिद्धनाथ मिश्र, राम सहाय, बृजेश भारती, मोहम्मद सलमान, शिवप्रसाद, संविदा चालक अन्नू, सुरेश तिवारी, अजय उपाध्याय, केशव कुमार यादव, रामफल वर्मा, रवींद्र नाथ तिवारी, दुर्गविजय सिंह, आशुतोष, राकेश कुमार, ललित कुमार, ध्रुव कुमार गुप्त, नानमून मिश्र, बृजेश यादव व उमाकांत कसौधन को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें