फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अर्द्धवार्षिक परीक्षा में शामिल हुए 1.86 लाख विद्यार्थी

विज्ञापन
बलरामपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया में परीक्षा देते विद्यार्थी।-स्रोत: प्रधानाध्यापक
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 1814 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो गई। पहले दिन 2,17,354 के सापेक्ष 1,85,956 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। 31,398 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के 1164 प्राथमिक, 387 कंपोजिट व 263 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा की शुरुआत हुई। कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा कराई गई। वहीं, कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने पहली पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृह शिल्प विषय की परीक्षा दी। दूसरी पाली में विद्यार्थियों ने खेलकूद, शारीरिक शिक्षा व स्काउटिंग की परीक्षा में भाग लिया।
ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर कराई गई परीक्षा
अधिकतर परिषदीय विद्यालयों में ब्लैक बोर्ड पर प्रश्न लिखकर परीक्षा कराई गई। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा मोहित देव ने बताया कि बजट न होने के कारण विद्यालयों को प्रश्न पत्र का मॉडल देकर ब्लैक बोर्ड के जरिए परीक्षा कराने का निर्देश शासन स्तर से ही दिया गया था। शासन के निर्देशानुसार सभी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें