फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1846 केंद्रों पर शुरू हुआ वोटर लिस्ट दुरुस्त करने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य शुरु हो गया। चारों विधानसभा क्षेत्रों के 1846 मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची में संशोधन तथा नए मतदाताओं को जोड़ने के लिए फार्म भरवाए गए। गोष्ठी आयोजित कर लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों को मतदान का महत्व भी समझाया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार से बाइक रैली निकालकर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने किया। जिले के सभी 1846 मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा मतदाताओं का पंजीकरण किया गया। मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए प्रारुप-6 तथा त्रुटियों को सही करने के लिए प्रारूप-8 भराया गया।
तुलसीपुर में मतदाता पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम विनोद सिंह ने दीप नरायन डिग्री कॉलेज से किया। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मचारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची संशोधन कार्य में पूरी तत्परता के साथ जुट जाएं। सूची में नाम जोड़ने व काटने में पूरी तरह से निष्पक्षता बरती जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसीलदार शेख आलमगीर, नायब तहसीलदार एके त्रिपाठी व ईओ नगर पंचायत अनिरुद्घ कुुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की सफलता एवं मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार को ही नगर के एमएलके महाविद्यालय में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि मतदान के जरिए ही हम अपने पसंद का नेता चुनने के साथ-साथ एक मजबूत सरकार का गठन भी करते है। देश का लोकतंत्र तभी मजबूत होगा जब लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। गोष्ठी में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें