फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रति क्विंटल धान का 1835 रुपये होगा भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में एक नवंबर से सरकारी धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। किसानों को प्रति क्विंटल ए ग्रेड धान का 1835 रुपये और कॉमन धान का 1815 रुपये भुगतान किया जाएगा। खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकृत किसानों से धान की खरीदारी सरकारी क्रय केंद्रों पर की जाएगी।
विज्ञापन

आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खातों में 72 घंटे के अंदर बेचे गए धान के मूल्य का भुगतान कर दिया जाएगा। जिले के सभी किसानों से आधार, बैंक व मोबाइल नंबरों को खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की जा रही है।
डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने बीते दिन बताया कि मृल्य समर्थन योजना के तहत विपणन वर्ष 2019-20 में सरकारी केंद्रों पर एक नवंबर से धान की खरीद शुरू कर दी जाएगी। शासन ने धान समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। कॉमन धान 1815 रुपये एवं ए ग्रेड धान 1835 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।
विज्ञापन

खाद्य विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराते समय किसानों को सावधानी बरतनी होगी। धान की बिक्री करने वाले किसानों को तत्काल भुगतान कराने के लिए पीएफएमएस विधि का प्रयोग किया जाएगा। गेहूं बेचने वाले किसानों को पोर्टल पर विवरण अपलोड करते समय आधार व मोबाइल नंबर भरने पर पंजीकरण विवरण खुल जाएगा।
गेहूं खरीद में दिए गए बैंक खाता को बदला जा सकता है। यदि परिवर्तन नहीं करना है तो सीधे लॉक कर सकते हैं और धान बेचने में प्रयोग कर सकते हैं। गलत विवरण होने पर धान मूल्य का भुगतान होने में दिक्कत आएगी इसके लिए पहले से ही पोर्टल पर सभी विवरण दुरुस्त करा लें। आरटीजीएस के माध्यम से भुगतान करने के लिए बैंक खाता व आईएफएससी कोड होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें