फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना सूचना के नदारद वार्डेन व अधीक्षका से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना सूचना के नदारद वार्डेन व अधीक्षका से जवाब तलब
विज्ञापन

-एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न देने पर होगी कार्रवाई
-छात्राओं की रुचि के अनुसार भोजन परोसने का दिया निर्देश
-राजकीय आश्रम स्कूल के निरीक्षण में खामियां मिलने पर डीएम नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। बिना सूचना के विद्यालय से नदारद वार्डेन व अधीक्षका से जवाब तलब किया गया है। एक सप्ताह में संतोषजनक जवाब न देने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। छात्राओं की रुचि के अनुसार नाश्ता व भोजन परोसने का निर्देश दिया गया है। राजकीय आश्रम स्कूल के निरीक्षण में खामियां मिलने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने शनिवार को बताया कि उन्होने प्रात: 9 बजे जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार के साथ राजकीय आश्रम पद्घित विद्यालय सेखुईकला नवीन नाम जय प्रकाश नारायण सर्वोदय स्कूल सेखुईकला का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय के स्टाफ ने बताया कि वार्डेन अवकाश पर हैं तथा प्रभारी अधीक्षका निशि श्रीवास्तव लखनऊ गई हैं। विद्यालय में वार्डेन व अधीक्षका के सक्षम अधिकारी से स्वीकृत अवकाश प्रार्थना पत्र नहीं मिला जिसके चलते वार्डेन व अधीक्षका से जवाब तलब किया है। विद्यालय में 490 छात्राओं के पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित है जिसके सापेक्ष 15 जुलाई तक 298 छात्राओं के पंजीकरण कराए जा चुके हैं। निरीक्षण के दौरान शनिवार को विद्यालय में 111 छात्राएं मौजूद पाई गई। दोपहर में छात्राओं के खिलाने के लिए आलू-कद्दू की सब्जी, चावल, दाल व रोटी तैयार किया जा रहा था। छात्राओं ने बताया कि उन्हें नाश्ते में टोस्ट व चाय दिया गया है। डीएम ने पांच छात्राओं की टीम गठित किया है। टीम की रिपोर्ट के अनुसार भोजन व नाश्ते का मीनू एक दिन पहले तैयार किया जाएगा। एक सप्ताह में सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद न होने पर डीएम ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें