फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1800 कक्ष निरीक्षक कराएंगे बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
बलरामपुर में ​स्थित डीआईओएस कार्यालय।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति की कवायद तेज हो गई है। जिले में इस वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 66 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 36,107 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा संचालन के लिए करीब 1800 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जानी है। इनमें इस बार बेसिक शिक्षा विभाग से लगभग 1000 शिक्षकों की तैनाती प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय से बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) से शिक्षकों की ड्यूटी के लिए सूची मांगी गई है। यूपी बोर्ड के निर्देशों के अनुसार कक्ष निरीक्षकों के परिचय पत्र परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पूर्व परिषद के पोर्टल पर जारी किए जाएंगे, जिन्हें डीआईओएस स्तर से डाउनलोड कर संबंधित विद्यालयों को उपलब्ध कराया जाएगा। परिचय पत्र पर आवंटित परीक्षा केंद्र का विवरण अंकित कर प्रधानाचार्य के माध्यम से कक्ष निरीक्षकों को सौंपा जाएगा। साथ ही सभी निरीक्षकों को परीक्षा प्रारंभ होने की तिथि से तीन दिन पूर्व 15 फरवरी को अपने केंद्र पर उपस्थित होकर केंद्र व्यवस्थापक को रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा।
प्रत्येक परीक्षा कक्ष में 40 विद्यार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षक तथा 41 से 60 विद्यार्थियों पर तीन कक्ष निरीक्षक तैनात किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त पांच कक्षों पर एक मोचक की व्यवस्था भी अनिवार्य रूप से की जाएगी तथा प्रत्येक कक्ष में कम से कम एक निरीक्षक बाह्य विद्यालय का होगा। जिन परीक्षा केंद्रों पर बालिकाएं परीक्षा देंगी, वहां महिला कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति होगी। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि केंद्रवार कक्ष निरीक्षकों की सूची तैयार की जा रही है। लिस्ट ऑनलाइन अपलोड की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें