फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन प्रशिक्षण से नदारद रहे 176 मतगणना कार्मिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पहले दिन प्रशिक्षण से तीनों पालियों में दोनों केंद्रों से 176 मतगणना कर्मचारी बिना सूचना के नदारद पाए गए हैं। नदारद पाए गए मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में शामिल न होने वाले मतगणना कर्मचारियों के खिलाफ जांच पड़ताल के बाद आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम श्रुति के निर्देश पर शुक्रवार को एमएलके पीजी कॉलेज व एमपीपी इंटर कॉलेज सभागार में मतगणना कराने वाले कर्मचारियों को तीन-तीन पालियों में प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

दोनों केंद्रों पर हर पाली में 250-250 मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया था। प्रभारी अधिकारी मतगणना / सीडीओ रिया केजरीवाल ने बताया कि एमपीपी इंटर कॉलेज में प्रथम पाली के दौरान 23, द्वितीय पाली के दौरान 38 व तृतीय पाली के दौरान 21 और एमएलके पीजी कालेज सभागार में प्रथम पाली के दौरान 32, द्वितीय पाली के दौरान 29 व तृतीय पाली के दौरान 33 मतदान कर्मचारी बिना सूचना के नदारद पाए गए हैं।
एमपीपी इंटर कालेज की सूचना नोडल अधिकारी डीएसटीओ संजीव कुमार और एमएलके पीजी कालेज की सूचना नोडल अधिकारी अपर सांख्यिकी अधिकारी रंजीत ने मुहैया कराई है। बिना सूचना के नदारद रहने वाले मतगणना कर्मचारियों को फिर से प्रशिक्षण में शामिल होने का निर्देश दिया गया है।
प्रशिक्षण में शामिल न होने पर संबंधित मतगणना कार्मिक के खिलाफ जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित मतगणना कार्मिक के खिलाफ आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की जाएगी।
एक मई को इन्हीं दोनों केंद्रों पर प्रथम पाली में सुबह 9 से 11 बजे तक, द्वितीय पाली में दोपहर 12 बजे से दो बजे तक और तृतीय पाली में दोपहर तीन बजे से सायं पांच बजे तक मतगणना कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें