संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस का तबादला
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्ता का तबादला सोनभद्र कर दिया है। डॉ. राजेश वहां परामर्शदाता के पद पर भेजे गए हैं।
स्वास्थ्य सचिव बी. हेकला झिमोमी ने कहा है कि संयुक्त जिला चिकित्सालय बलरामपुर में तैनात सीएमएस डॉ. राजेश मोहन गुप्त के खिलाफ निजी नर्सिंग होम में प्राइवेट प्रैक्टिस करने, भ्रष्टाचार में लिप्तता, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने की शिकायत मिली थी।
मामले की जांच स्वास्थ्य सेवा के अपर निदेशक प्रशासन को दी गई थी। जांच के बाद सीएमएस के खिलाफ विभागीय कार्रवाई कर उनका स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से जिला चिकित्सालय सोनभद्र कर दिया गया है।
गौरतलब है कि अस्पताल में तैनात लिपिक तथा सीएमएस के बीच पिछले दो महीने से आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी था। सदर विधायक पल्टूराम ने सीएमएस के खिलाफ शासन को पत्र भी लिखा था। बीते दिनों लिपिक को निलंबित कर दिया गया था।