फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1715 विद्यार्थियों ने दी नवोदय की प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय घुघुलपुर में कक्षा-छह में प्रवेश के लिए शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच 1715 छात्र-छात्राओं ने 10 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी। इस दौरान 1531 परीक्षार्थी शामिल नहीं हुए। वहीं डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि किसी भी परीक्षा केंद्र से कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली है। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराई गई है।
विद्यालय के कक्षा छह में प्रवेश के लिए 3246 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। परीक्षा को लेकर नवोदय विद्यालय की प्रधानाचार्य गीता मिश्रा ने बताया कि मोहनलाल रामलाल इंटर कालेज हरैया सतघरवा में 456 के सापेक्ष 197 ने छात्रों ने परीक्षा दी है, जबकि 259 ने परीक्षा छोड़ दी।
रामशंकर भारतीय इंटर कालेज मथुरा बाजार में 186, डीएवी इंटर कालेज में 319, स्वतंत्र भारत इंटर कालेज तुलसीपुर में 159 तथा राजकीय इंटर कालेज गैसड़ी में 244 छात्रों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

इसी तरह लोकमान्य तिलक इंटर कालेज पचपेड़वा में 143, राजकीय इंटर कॉलेज दारीचौरा श्रीदत्तगंज में 77 व एमवाई उस्मानी इंटर कालेज उतरौला में 102 ने परीक्षा दी। वहीं, रामदीन बीआरके इंटर कालेज हुसैनाबाद गैड़ास बुजुर्ग में 59, बीपीएस इंटर कालेज रेहरा बाजार में 229 छात्रों ने परीक्षा दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें