फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: पूरनपुर-अर्जुनपुर में बनी 170 मीटर सीसी रोड

Sun, 28 Dec 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरहवा चौराहा। ग्राम पंचायत पूरनपुर-अर्जुनपुर में 170 मीटर सीसी रोड का निर्माण 9.96 लाख रुपये से कराया गया है। जुबेर के घर से मदरसे तक पक्की सड़क बनने से ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की ने रविवार को सीसी रोड का लोकार्पण किया। ग्रामीण राजेंद्र, अवधराम, मुकीम, सलीम आदि ने बताया कि बरसात में आवागमन में बहुत परेशानी होती थी, सीसी रोड निर्माण हो जाने से आवागमन सुगम हो गया है। इस मौके पर पंकज सिंह, विकास सिंह, राजन सिंह, रामप्रसाद सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल कलाम आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें