बलरामपुर। महराजगंज तराई क्षेत्र के मैनहवा गांव निवासी गुड़िया देवी ने 26 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि 26 दिसंबर सुबह करीब आठ बजे बुआ को चाय देकर घर आ रही थी। पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में विपक्षी बक्षराज, रामराज, लेखराज व दिनेश पिटाई करने लगे। बचाने आए ससुर श्याम नारायन व जेठ सर्वजीत को भी पीटा। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करके जांच की जा रही है। (संवाद)