फोटो-27-बलरामपुर के परिषदीय विद्यालय में परीक्षा देते परीक्षार्थी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। जिले के 1815 परिषदीय विद्यालयों में चल रही प्रथम सत्रीय परीक्षा के तीसरे दिन शुक्रवार को कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों की लिखित परीक्षा हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 1,99,000 विद्यार्थियों में से 1,69,150 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 29,850 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली पाली में कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने हिंदी और कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों ने सामाजिक विषय की परीक्षा दी। दूसरी पाली में कक्षा दो से आठ तक के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन कराया गया।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सत्रीय परीक्षा से विद्यार्थियों के शैक्षिक स्तर और विषयवार प्रगति का आकलन किया जा रहा है। परीक्षा परिणाम के आधार पर विद्यार्थियों की शैक्षिक कमियों को चिह्नित कर सुधारात्मक कार्यवाही की जाएगी।