फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर एक युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक की चपेट में आकर एक की मौत, दूसरा घायल
विज्ञापन


रेहरा बाजार-बलरामपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेहरा बाजार बाबागंज मार्ग पर मरजादपुरवा गांव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दो बाइक सवारों को रौंद दिया। घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक का चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। रेहरा बाजार थानाध्यक्ष जेके टंडन ने बताया कि ग्राम भैरवा निवासी जोगिन्दर सिंह (20) अपने चचेरे भाई सतेन्द्र सिंह (28) के साथ बाइक से शुक्रवार सुबह बाबागंज गए थे।
विज्ञापन


वापस लौटते समय मरजादपुरवा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को रौंद दिया। ट्रक भी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रेहरा बाजार पहुंचाया।
विज्ञापन


डॉक्टर सुजीत कुमार पांडेय ने परीक्षण के बाद जोगिन्दर सिंह को मृत घोषित कर दिया। सतेन्द्र की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें