फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा कार्य में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

डीएम ने अफसरों और कर्मियों को दी चेतावनी
बलरामपुर। मनरेगा कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी बीडीओ को लक्ष्य के अनुरूप मानव दिवस सृजित करने का निर्देश दिया गया है। जुलाई में भी प्रदेश की रैंकिंग में सुधार रखने की जिम्मेदारी सभी बीडीओ को सौंपी गई है। रैंकिंग खराब होने पर ब्लॉक स्तरीय अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को डीसी मनरेगा बाल गोविंद शुक्ला के साथ मनरेगा कार्यों की समीक्षा की। डीसी मनरेगा ने बताया कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों में शासन ने जुलाई 2017 तक आठ लाख 83 हजार मानव दिवस सृजित करने का टारगेट दिया है। जिले में 14 जुलाई तक पांच लाख 46 हजार मानव दिवस का सृजन किया जा चुका है। 31 जुलाई तक जिले में तीन लाख 37 हजार मानव दिवस सृजित करने का टारगेट पूरा किया जाना है। शासन ने वित्तीय वर्ष 2017-18 में जनपद को 24 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य दिया है। मनरेगा कार्य में हीलाहवाली बरतने पर डीएम ने बीडीओ के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की शासन को संस्तुति किए जाने, ग्राम पंचायत सचिवों के वेतन रोकने व निलंबित करने, रोजगार सेवकों की सेवाएं समाप्त करने तथा ग्राम प्रधानों के वित्तीय अधिकार सीज करने की चेतावनी दी है। मनरेगा कार्य में तेजी लाने के सभी प्रयास किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें