बलरामपुर। यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए सघन चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान 16 नाबालिग वाहन चलाते पकड़े गए। इन पर 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही भविष्य में वाहन चलाते पकड़े जाने पर इससे भी सख्त कार्रवाई के लिए चेताया गया।
जांच टीम ने इसके साथ ही रेसिंग स्टंट करते पकड़ी गए एक कार सवार पर भी पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही ओवरलोडिंग के तहत भी नौ वाहन पर 12 हजार, डिजाइनर नंबर प्लेट मिलने पर 17 वाहनों पर 85 हजार रुपये तथा तीन वाहनों में मोडिफाइड सैलेंसर लगा पाए जाने पर 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाने की कार्रवाई की। क्षेत्राधिकारी यातायात उदयराज सिंह ने बताया कि वाहनों की जांच का यह अभियान 31 दिसंबर तक नियमित तौर पर संचालित होगा।