फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सीएचसी में गैरहाजिर मिले 16, वेतन रोकने का निर्देश

Fri, 09 Feb 2024 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा तथा हरैया सतघरवा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में चिकित्सक समेत कल 16 कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सभी अनुपस्थित पाए गए कर्मियों का वेतन रोकने का आदेश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा डॉ प्रणव पाण्डेय को दिया।
विज्ञापन

सीएमओ ने निर्देशित किया कि किसी भी मरीज को बाहर से न कोई दवा लिखी जाए और न ही कोई जांच कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा की सभी मेडिकल और पैरामेडिकल स्टाफ निर्धारित ड्रेस कोड में ही ड्यूटी पर उपस्थित हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें