हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। प्रतिबंधित सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग से एसयूवी से बेशकीमती सागौन की लकड़ी ले जा रहे एक को धर दबोचा गया है। चार मौके से फरार हो गए। एसयूवी व लकड़ी बराहवा रेंज में लाकर सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
बरहवा रेंजर राकेश सिंह ने सोमवार को बताया कि रात के समय मुखबिर की सूचना पर एसएसबी 9वीं वाहिनी सिरिया नाका तथा वन विभाग की संयुक्त टीम ने गनेशपुर बीट के कक्ष संख्या दो से एसयूवी वाहन पर जंगली सागौन की लकड़ी ले जा रहे लोगों को धर दबोचा गया।
मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर चार आरोपी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए अभियुक्त की तुलसीपुर थाना क्षेत्र के रेहरा निवासी एजाज के रूप में पहचान हुई है। बरहवा रेंज में एसयूवी व लकड़ी लाकर सीज कर दिया गया है।
आरोपी के खिलाफ वन अधिकार अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है। धर पकड़ के दौरान वन दरोगा वीर बहादुर सिंह, कृष्ण कुुमार द्विवेदी, वन रक्षक राज कुमार तिवारी तथा एसएसबी 9वीं वाहिनी सिरिया नाका के प्रभारी अनिल कुमार यादव आदि टीम में शामिल रहे।