फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक साल बाद भी ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने नहीं दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत चटहवा गोमड़ी विकास खंड श्रीदत्तगंज के ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी ने आवेदक को सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। आवेदक ने गांव के विकास में खर्च किए गए धन तथा कराए गए कार्यों का विवरण मांगा है। सूचना के लिए आवेदक ने अब राज्य सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन






ग्राम पंचायत चटहवा गोमड़ी निवासी प्रकाश ने राज्य सूचना आयोग में की गई अपील में कहा है कि वर्ष 2012 से 2018 तक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के लिए कितना धन मिला है। प्राप्त सरकारी धन को किन-किन विकास कार्यों में कितना खर्च किया गया। कच्चे व पक्के विकास कार्यों का स्टीमेट, मानचित्र तथा खरीदे गए सामानों की रसीद भी आवेदक ने उपलब्ध कराने की मांग की।





ग्राम पंचायत जिनको इंदिरा तथा प्रधानमंत्री आवास दिए गए उन लोगों की आर्थिक स्थिति का विवरण भी आवेदक ने मांगा है। मनरेगा के तहत प्राप्त धनराशि और उससे कराए गए कार्यों का विवरण, तालाबों के सौन्दर्यीकरण पर खर्च की गई धनराशि का विवरण, वृक्षारोपण तथा कब्रिस्तान व शमशान की चारदीवारी निर्माण में खर्च का विवरण भी आवेदक ने मांगा है।
विज्ञापन






गांव में बनवाए गए प्रसाधन घरों तथा पेयजल के लिए लगे हैंडपंपों के साथ-साथ दसवें व तेरहवें वित्त के तहत प्राप्त धनराशि व कराए गए कार्य का ब्योरा भी आवेदक ने मांगा। आवेदक का कहना है कि ग्राम पंचायत अधिकारी ने सूचना उपलब्ध कराने से इन्कार कर दिया है। आवेदक ने राज्य सूचना आयोग में अपील कर संबंधित जनसूचना उपलब्ध कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें