फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यक्रमों के संचालन में लापरवाही पर नपेंगे अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के नामित नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव खाद्य एवं उद्याग विभाग सुधीर गर्ग ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। बैठक में जिले के विकास कार्यक्रमों एवं कानून व्यवस्था की गहन समीक्षा की गई। एक दिवसीय भ्रमण पर आए जिले के नोडल अधिकारी ने अफसरों से 18 बिंदुओं पर गहन समीक्षा की और सुधार करने का निर्देश दिया। कार्यक्रमों के संचालन में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन




नोडल अधिकारी ने एसपी देवरंजन वर्मा से कानून व्यवस्था की समीक्षा की। महिला अपराध को रोकने, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई, भू माफियाओं के खिलाफ शिकंजा व अवैध खनन आदि के बारे में की गई कार्रवाई की पुख्ता रिपोर्ट तलब की। स्वच्छता कार्यक्रम गोआश्रय स्थल निर्माण, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, सीएम सामूहिक विवाह योजना, सभी प्रकार के पेंशन, सीएम आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण अजीविका मिशन, खाद्य सुरक्षा योजना, ओडीओपी विद्युत आपूर्ति, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, आईसीडीएस सिंचाई व्यवस्था, शिक्षा की गुणवत्ता व छात्र-छात्राओं के नामांकन बिंदुओं पर चर्चा की गई।




बैठक में डीएम कृष्णा करुणेश, सीडीओ अमनदीप डुली, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, सदर एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, उतरौला एसडीएम एके गौड़, डीसी मनरेगा महेंद्र देव पांडेय सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें