फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्खास्त हो पत्रकार को पीटने वाले पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार को पीटने वाले पुलिसकर्मी हों बर्खास्त
विज्ञापन



बलरामपुर। कवरेज के दौरान पत्रकार की पिटाई से नाराज श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। इन लोगों ने मुख्यमंत्री से दोषी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने तथा पीड़ित पत्रकार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।


ज्ञापन में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन बलरामपुर इकाई के सर्वेश सिंह, डीपी सिंह, अखिलेश्वर तिवारी आदि ने कहा है कि 11 जून की रात शामली जिले में डीरेल हुई मालगाड़ी का कवरेज करने गए पत्रकार को जीआरपी इंस्पेक्टर ने बेरहमी से पीटा और हवालात में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्रकार के साथ हुई ये घटना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। दोषी इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करते हुए पीड़ित पत्रकार को 10 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें