फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी ने ली एक मासूम की जान, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आंधी ने बरपाया कहर, टिनशेड व छप्पर उड़े
विज्ञापन



बलरामपुर। जिले में बुधवार सुबह अचानक आई तेज आंधी जमकर कहर बरपाया। हवा के तेज झोंके से उड़े टिनशेड और चहारदीवारी गिरने से दो लोग घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


वहीं, झमाझम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया। एक माह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश होने से किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल गए। किसानों को बारिश के पानी से धान की नर्सरी लगाने में काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन



पचपेड़वा प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को आई तेज आंधी में तमाम गरीबों टिनशेड व छप्पर के आशियाने उजड़ गए। पचपेड़वा के मोतीनगर गांव में आंधी में गुलाम रसूल का छप्पर व टीनशेड उड़कर 100 मीटर दूर जा गिरा। ग्राम प्रधान राधेश्याम पांडेय ने गुलाम रसूल की क्षति का आंकलन करने के लिए हल्का लेखपाल को सूचना दी है।


जुड़ीकुइया-जैतापुर मार्ग स्थित फजले रहमानिया इंटर कॉलेज पचपेड़वा की दीवार भी तेज हवा के चलते सड़क पर ढह गई। ललिया प्रतिनिधि के अनुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय ललिया शिवपुरा की चहारदीवारी भी गिर गई। इसकी चपेट में आकर गुंजन (10) चोटिल हो गई।


एक छुट्टा पशु भी दीवार की चपेट में आने से घायल हो गया। गुंजन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना अधिकारियों को भी दी गई है। पेहर प्रतिनिधि के अनुसार तेज आंधी में कई टिनशेड उड़ गए।


टीन की चादर गिरने से महिली के चकरहवा डिहवा पेहर निवासी मोहम्मद कलीम (48) का हाथ टूट गया और कई जगह चोट लग गई। कलीम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।


जहां से उसे गंभीर हालत में गोंडा रेफर कर दिया गया। वहीं तेज आंधी के बाद जमकर बरसात भी हुई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल गई। किसानों को भी धान की नर्सरी लगाने में पानी फायदा पहुंचाएगा।
विज्ञापन



प्रभारी डीएम/एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि बुधवार सुबह आई तेज आंधी से हुई क्षति का आंकलन कराने के लिए तीनों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश दिया गया है। हल्का लेखपालों की रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित को तत्काल मदद पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें