फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैठी चीनी मिल इटईमैदा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैठी चीनी मिल इटईमैदा
विज्ञापन



बलरामपुर। बजाज चीनी मिल इटईमैदा पर शासन के फरमान का भी कोई असर नहीं दिख रहा है। मिल प्रबंधन गन्ना किसानों का करोड़ों रुपये दबाए है। किसान खरीफ की फसल के लिए आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। किसानों ने बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ व डीएम को संबोधित ज्ञापन उतरौला एसडीएम को सौंपा है।


किसान जितेंद्र चौधरी, लकी खान, कैलाश सोनी, मेलाराम वर्मा, रामदयाल आदि ने सीएम व डीएम को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि चालू पेराई सत्र का बजाज चीनी मिल इटईमैदा ने अभी तक फूटी कौड़ी का भी भुगतान नहीं किया है। इससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि सीएम ने सभी चीनी मिलों को तत्काल किसानों के बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान करने का निर्देश दिया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही बकाया भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं, डीएम कृष्णा करुणेश ने चीनी मिल प्रबंधन को शीघ्र बकाया भुगतान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें