फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापरी से रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला बदमाश दबोचा
विज्ञापन



बलरामपुर। व्यवसायी से दो लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सीओ क्राइम मनोज कुमार यादव ने बुधवार को बताया कि बलरामपुर नगर स्थित राम मिष्ठान भंडार के मालिक अरविंद गुप्ता से गत तीन जून को पिस्टल दिखाकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
विज्ञापन



पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली में ग्राम हांसडीह शंकरपुर कोतवाली देहात निवासी सत्यप्रकाश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी फरार चल रहा था।


बुधवार को मुखबिर की सूचना पर नगर कोतवाल रामाश्रय राय की टीम ने झारखंडी रेलवे स्टेशन के पास से सत्यप्रकाश तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें