फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा तीन गुना कराने के चक्कर में बन गए अपराधी

विज्ञापन
विज्ञापन
रकम तीन गुनी कराने के चक्कर में बन गए अपराधी
विज्ञापन



बलरामपुर। अमीर बनने की चाहत में दो दोस्तों को जेल जाना पड़ गया। तीसरे को पुलिस तलाश कर रही है। रकम तीन गुनी करने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने इन तीनों की लाखों रुपये की गाढ़ी कमाई हड़प ली थी।


इस पर तीनों ने मिलकर रकम हड़पने वाले व्यक्ति को अगवा कर लिया था। ये लोग उस पर अपनी रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे मगर पुलिस ने इनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने अगवा किए गए ठगी के आरोपी व्यक्ति को छुड़ाकर दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन



सीओ क्राइम मनोज कुमार यादव ने बुधवार को बताया कि गत नौ जून को महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के कौवापुर मोड़ से नई बस्ती तुलसीपुर निवासी शहजाद को एसयूवी सवार लोग उठा ले गए थे।


मामले की सूचना शहजाद के भांजे ग्राम संझवल थाना तुलसीपुर निवासी आरिफ ने पुलिस को दी थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर बुधवार को बहराइच में हुजूरपुर के कटी चौराहे से एक एसयूवी पकड़ी गई।

जिसमें अपहरणकर्ताओं ने शहजाद को बैठा रखा था। गाड़ी में दो आरोपी भी पकड़े गए जिनकी पहचान सूरज तिवारी ग्राम रामपुरवा थाना पयागपुर तथा धनंजय सिंह ग्राम कटघोरा बहराइच के रूप में हुई। आरोपी निर्मल सिंह ग्राम शिवपुरा बहराइच फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने पीड़ित शहजाद को छुड़ा लिया है।


प्रभारी निरीक्षक राजितराम, प्रभारी सर्विलांस सेल अली हमजा सिद्दीकी तथा प्रभारी स्वाट टीम सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि शहजाद अपने बहनोई के साथ लोगों को रकम तीन गुना करने का झांसा देकर ठगी करता था।


इसी झांसे में आकर सूरज, धनंजय व निर्मल ने शहजाद को लाखों रुपये दिए थे। शहजाद ने रकम हड़प ली थी। इसी के चलते शहजाद को अगवा कर अपनी रकम वसूलने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन



सीओ क्राइम ने बताया कि आरोपियों ने अपना पैसा वापस लेने के लिए कानून हाथ में लिया। इन लोगों को शहजाद का अपहरण करने के बजाय पुलिस से शिकायत करनी चाहिए थी। सूरज तिवारी तथा धनंजय सिंह को जेल भेज दिया गया है। बरामद गाड़ी सीज कर दी गई है। आरोपी निर्मल सिंह की तलाश जारी है। शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें