फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीएमलएम से नौनिहालों को मिलेगी पढ़ने की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। आंगनबाड़ी केंद्रों पर नौनिहालों को टीएलएम से पढ़ने की सुविधा मिलेगी। आंगनबाड़ी केंद्रों पर नन्हें-मुन्ने बच्चों को आधुनिक शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। शाला पूर्व शिक्षा के तहत कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देकर उन्हें आधुनिक शिक्षा देने के बारे में ट्रेंड किया जा रहा है। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नए तकनीक से पढ़ाना होगा।
विज्ञापन



डीपीओ सत्येंद्र सिंह व सीडीपीओ राकेश शर्मा ने सोमवार को सदर ब्लॉक के आंगनबाड़ी केद्र खगईजोत में प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि शासन स्तर से आंगनबाड़ी केंद्रों की शिक्षा को आधुनिक बनाया जा रहा है। केंद्रों पर बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य व रहन-सहन के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।


इसी क्रम में जिले के सात बाल विकास परियोजनाओं में यूूनीसेफ के सहयोग से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सदर ब्लॉक के आंगनबाड़ी केद्र खगईजोत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शाला पूर्व शिक्षा एवं टीएलएम के बारे में ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन



कार्यशाला में प्रशिक्षक शशांक पांडेय, जिला समन्वयक विक्रमशिला, सुपर वाइजर सुषमा श्रीवास्तव ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग दी। ट्रेनिंग के दौरान यह बताया गया कि बच्चों को पढ़ाने के लिए अब सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रिंट रिच तैयार किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें