फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

156 दिव्यांग बच्चों को मिलेगा सहयोगी उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बसंतलाल इंटर कालेज तुलसीपुर में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के समेकित शिक्षा की तरफ से छह से 14 वर्ष तक के बच्चों में दिव्यांगता की जांच के लिए मेला लगाया गया। मेले में 156 दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता की जांच की गई और उन्हें सहयोगी उपकरण के लिए चिन्हित किया गया। मेले में चार शिक्षा क्षेत्रों के बच्चों को दिव्यांगता जांच में शामिल किया गया।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र व डीसी समेकित शिक्षा आभा त्रिपाठी की मौजूदगी में कानपुर से आई टीम ने सदर, गैसड़ी, पचपेड़वा, तुलसीपुर व शिवपुरा शिक्षा क्षेत्रों के 215 दिव्यांग बच्चों का सहयोगी उपकरण दिलाने के लिए नामांकन कराया गया। जांच के बाद 156 बच्चों में दिव्यांगता पाई गई।
इन 156 बच्चों को छह मार्च को बसंतलाल इंटर कालेज में ही सहयोगी उपकरण प्रदान किया जाएगा। मेजरमेंट कैंप में मेराज अहमद मंसूरी, प्रतिमा सिंह, चंद्रमणि सिंह, कमलेश बहादुर सिंह, सुजीत दूबे, सत्येंद्र सिंह, कमलेश सिंह, मीरा सिंह, राकेश सिंह, तालुकदार वर्मा, राम नरेश पांडेय, इस्मिता मौर्या, मालती आर्या व पूजा शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अनिल नायक व डॉ. अशोक कुमार की टीम ने सभी दिव्यांग बच्चों के दिव्यांगता की जांच की। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश मिश्र ने दिव्यांग बच्चों के लिए किए जा रहे कार्य की सराहना की।
आभा त्रिपाठी ने बताया कि दो फरवरी को उस्मानिया इंटर कालेज उतरौला में दिव्यांगता मापन कैंप लगाया जाएगा जिसमें शिक्षा क्षेत्र के उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार, श्रीदत्तगंज के दिव्यांग बच्चों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें