फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस से नदारद 10 अफसरों का कटा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। संपूर्ण समाधान दिवस से तीनों तहसीलों में मंगलवार को बिना सूचना के नदारद 10 अफसरों का एक दिन का वेतन काटा गया है। सात दिन में संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। लोकसभा चुनाव के चलते तीन माह बाद होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों का हुजूम उमड़ पड़ा।
विज्ञापन



तीनों तहसीलों में फरियादियों ने 198 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। तीनों तहसीलों में फरियादियों की शिकायत सुनते हुए डीएम, सीडीओ व सीओ ने 21 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कराया और बाकी बचे 177 प्रार्थना पत्रों को सात दिन निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।


सदर तहसील सभागार में डीएम कृष्णा करुणेश की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस से बिना सूचना के नदारद पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, पीडी अनिल सिंह, डीपीआरओ नरेश चंद, जिला समाज कल्याण अधिकारी उमाशंकर प्रसाद, परियोजना अधिकारी डूडा आशीष त्रिपाठी व एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण का एक दिन का वेतन काटा गया है।
विज्ञापन



उतरौला तहसील सभागार में सीडीओ अमनदीप डुली ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। बिना सूचना के नदारद सीएचसी अधीक्षक उतरौला, एडीओ पंचायत उतरौला व रेहरा बाजार तथा एडीओ समाज कल्याण का एक दिन का वेतन काटा गया। समाधान दिवस से हस्ताक्षर बनाकर उतरौला, गेड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार व श्रीदत्तगंज ब्लॉकों के एडीओ समाज कल्याण कहीं चले गए जिस पर सीडीओ ने जबाब तलब किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें