कंपनी के जांच अधिकारी ने तीन के खिलाफ दर्ज कराया केस
उतरौला (बलरामपुर)। स्थानीय नगर की ऑटो पार्ट्स की तीन दुकानों से टाटा कंपनी के 826 पीस नकली पार्ट्स बरामद हुए है। कंपनी के जांच अधिकारी ने उतरौला कोतवाली में तीनों दुकानदारों केे खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
मंगलवार को टाटा कंपनी के जांच अधिकारी हृदय नरायण मल्ल ने उतरौला कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि उन्हें खुफिया तरीके से जानकारी मिली थी कि उतरौला नगर में टाटा कंपनी के नकली पार्ट्स बेंचे जा रहे है। पुलिस की मदद से नगर के डुमरियागंज रोड पर नेशनल ऑटो मोबाइल, चौरसिया ऑटो पार्ट्स तथा जुबेर ऑटो पार्ट्स की दुकान पर छापेमारी की गई।
इस दौरान तीनों दुकानों से कुल 20 पीस टाटा कंपनी की नकली क्लच प्लेट तथा 6 पीस नकली यूनीवर्सल ज्वाइंट बरामद हुई है। सभी पार्ट्स को सील कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। इस मामले में कलीम अहमद, विजय पाल तथा जुल्फेकार अली के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। उतरौला कोतवाल एके राय ने बताया कि मामले की विवेचना शुरु कर दी गई है।
वीके सिंह को मिली देहात थाने की कमान
बलरामपुर। कानून व्यवस्था पर नियंत्रण न कर पाने के चलते एसपी अनुराग आर्य ने मंगलवार को देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इनके स्थान पर वीरेंद्र कुमार सिंह को देहात थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।