फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से 22 परिवार तबाह, पांच हजार नकदी भी जलकर हुई राख

विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी (बलरामपुर)। गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विश्रामपुर के मजरे गौरा में शनिवार की दोपहर अचानक आग लगने से 24 घर जलकर तबाह हो गए। आग में पांच हजार नकदी व 25 हजार के जेवर सहित घर-गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग में झुलसने से तीन बकरियों एवं एक बछड़े की मौत हो गई। राजस्व विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सईद खां ने बताया कि शनिवार की दोपहर राधेश्याम के घर से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने राधेश्याम सहित जुग्गीलाल, ननकू, पुजारी, दुर्गाप्रसाद, हनीफ, मंगरे, भीखी, गोबरे, अहमद उल्ला, रफीक, हकीम, शाहिद, अब्दुल रहमान, वाहिद, इदरीश, नियाज, रियाज, मुनशरीफ, सिराज, नईम व त्रिवेणी के घरों को भी अपने अगोश में ले लिया।

सूचना मिलने पर गांव में पहुंची फायर विभाग की टीम एवं ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। हनीफ का 25 हजार का जेवर तथा त्रिवेणी का पांच हजार रुपये नकदी सहित सभी घरों में रखा घर गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग में झुलसने से राधेश्याम की तीन बकरियों तथा एक बछड़े की भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें