बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 15513 कॉपियों का मूल्यांकन रविवार को किया गया। अब तक 66315 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है। 1,20,658 कॉपियों का मूल्यांकन होना अभी बाकी है।
मूल्यांकन केंद्र एमपीपी इंटर कॉलेज के उप नियंत्रक कैप्टन जीपी तिवारी ने बताया कि रविवार को हाईस्कूल की 11424 एवं इंटरमीडिएट की 4089 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया है। अब तक हाईस्कूल की 41578 एवं इंटरमीडिएट की 24737 कॉपियों का मूल्यांकन किया जा चुका है।
हाईस्कूल की 87754 एवं इंटरमीडिएट की 32904 कॉपियों का मूल्यांकन होना अभी बाकी है। सह उप नियंत्रक राकेश प्रताप सिंह ने बताया कि 18 मई से इंटरमीडिएट की चित्रकला, समाजशास्त्र, सिलाई, सिलाई बैंकिंग एवं एग्रोनामी विषय की कॉपियों का मूल्यांकन भी शुरू हो जाएगा।