बलरामपुर के राम अवध इंटर कॉलेज रेडवलिया पेहर बाजार से परीक्षा देकर लौटने पर प्रश्नपत्र दिखाते व
बलरामपुर। जिले के 67 परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा दोनों पालियों में कराई गई। पंजीकृत 16,103 विद्यार्थियों के सापेक्ष 15,443 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 660 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
बुधवार को पहली पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा कराई गई। पंजीकृत 1345 विद्यार्थियों में से 1274 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 71 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट की रेडियो व ऑटोमोबाइल आदि विषयों में 149 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 129 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है, जबकि 20 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा कराई गई। 14609 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 14040 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 569 ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि जिले में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो गई है। परीक्षा के दौरान कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया है।
19 से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
जिले के 67 केंद्रों पर 24 फरवरी से 12 मार्च तक यूपी बोर्ड की परीक्षा कराई गई। डीआईओएस ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए एमपीपी इंटर कॉलेज बलरामपुर तथा एजी हाशमी इंटर कॉलेज उतरौला को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। 19 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य शुरू हो जाएगा।