बलरामपुर। श्रावस्ती संसदीय सीट पर जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता रविवार को 10 उम्मीदवारों के किस्मत का फैसला करेंगे। प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 1362 बूथों पर 11,36,226 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से लोकसभा चुनाव कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले की पुलिस बल के साथ-साथ पीएसी व पैरा मिलिट्री फोर्स की 12 कंपनियां तैनात कर दी गई हैं। मतदान संबंधी पल-पल की रिपोर्ट पाने के लिए जिला प्रशासन ने 95 मजिस्ट्रेटों को भी तैनात कर दिया है। चुनाव में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा करुणेश ने शनिवार को बताया कि श्रावस्ती संसदीय सीट से जुड़े जिले की तीन विधानसभा क्षेत्र सदर, तुलसीपुर व गैैसड़ी में 12 मई को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से चुनाव कराने के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए है। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है। मतदान की पल-पल की सूचना व निगरानी के लिए 95 मजिस्ट्रेट तैनात किए गए है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट लगाया गया है। 88 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को तीनों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 915 पोलिंग बूथ संवेदन, अति संवेदन व क्रिटकल के रुप में चिन्हित किए गए है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के 712 पोलिंग स्टेशनों पर जिले की 3082 सशस्त्र सुरक्षा बलों के साथ-साथ स्थाई व बाहर से आए 3218 होम गार्ड भी लगाए गए है। इसके अतिरिक्त चुनाव के दौरान पोलिंग बूथों पर गतिमान रहने के लिए पीएसी व पैरा मिलेट्री फोर्स की 12 कंपनियां लगाई गई है। 9 कंपनी पैरा मिलेट्री तथा तीन कंपनी पीएसी की मतदान के दिन बूथों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाए रखेंगे। मतदान से 72 घंटे पहले ही जिले से सटी भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 9वीं व 50वीं वाहिनी के जवानों के साथ-साथ स्थानीय पुलिस भी आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रख रही है।
वोटरों व बूथों की फैक्ट फाइल
विधानसभा क्षेत्र का नाम-पोलिंग बूथ की संख्या-पुरुष वोटर-महिला वोटर-अन्य वोटर-कुल वोटर
तुलसीपुर-453-2,02267-1,66489-16-3,68,772
गैसड़ी-430-1,91,125-1,61,193-23-3,52,341
सदर-479-2,28,452-1,86,652-9-4,15,113
1596 ईवीएम मशीनों में कैद होगी उम्मीदवारों की किस्मत
तीनों विधानसभा क्षेत्रों उम्मीदवारों की किस्मत 1596 ईवीएम मशीनों में कैद की जाएंगी। विधानसभा क्षेत्र तुलसीपुर में 531, सदर में 561 तथा गैसड़ी में 504 ईवीएम मशीनों में वोट डाला जाएगा। इसके अतिरिक्त तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 10 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम मशीनें सेटिंग करके रखी गई हैं जिनका समस्या आने पर प्रयोग किया जाएगा।
इन पहचान पत्रों पर भी डाल सकेंगे वोट
मतदाता सूची में दर्ज मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग का मतदाता पहचान पत्र न होने पर वोट डालने के लिए अन्य विकल्प भी मिलेगा। सूची में दर्ज मतदाताओं को वोट डालने के समय ड्राइविंग लाइसेंस, स्वास्थ्य कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा जॉबकार्ड, सर्विस पहचान पत्र, पेंशन दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त बैंक व डाकघर का पासबुक, सरकारी पहचान पत्र आदि लाना अनिवार्य होगा।
बूथ कैप्चरिंग व अन्य की इन नंबरों पर करें शिकायत
पद- नाम-मोबाइल नंबर
सामान्य प्रेक्षक-डॉ. महेंद्र कल्याणकर-8738859668
डीएम-कृष्णा करुणेश-9454417536
एसपी-अनुुराग आर्य-9454400256
एसडीएम सदर-नागेंद्र नाथ यादव-9454416055
एसडीएम तुलसीपुर-विनोद सिंह-9454416057
अपर एसडीएम सदर-नवीन श्रीवास्तव-9454416064
ईवीएम की खराबी पर इन नंबरों पर करें शिकायत
पोलिंग बूथ पर ईवीएम व वीवीपैट की खराबी अथवा किसी भी तकनीकी व सामान्य समस्या के तत्काल निराकरण के लिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मास्टर ट्रेनर सीताराम के मोबाइल नंबर 9454550429, ननकऊ प्रसाद दूबे के मोबाइल नंबर 9454414988, बिकाऊ लाल दूबे के मोबाइल नंबर 9721099989, राम उजागिर के मोबाइल नंबर 9451713420, विनय कुमार के मोबाइल नंबर 9450679272, पवन कुमार के मोबाइल नंबर 8318099027, झीनक प्रसाद के मोबाइल नंबर 7985223429, प्रदीप कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 7096772925 तथा कलेक्ट्रेट के निर्वाचन कंट्रोल रुम में संतोष कुमार वर्मा के मोबाइल नंबर 9454613343, अरविंद कुमार के मोबाइल नंबर 9792475216, नूर ऐन अहमद के मोबाइल नंबर 9415049368, राघवेंद्र पटेल के मोबाइल नंबर 7007802710 एवं जय शंकर श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9454414987 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।