रैली निकाल शिक्षा के प्रति किया जागरूक
-स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली गई रैली
अमर उजाला ब्यूरो
तुलसीपुर नगर-बलरामपुर। अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को स्कूल चलो रैली निकाली। रैली के माध्यम से बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया गया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर के प्रधानाध्यापक राज कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में बच्चे ने बलरामपुर का है सपना-पढ़ें लिखें सब भैया बहना तथा घर -घर विद्या दीप जलाओ बलरामपुर का मान बढाओ आदि नारा लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली विद्यालय से निकलकर आस-पास के कई गांवों का भ्रमण किया। प्रधानाध्यापक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहाकि शिक्षा के बिना परिवार व समाज की उन्नति संभव नहीं है। अशिक्षित व्यक्ति जीवन में सफल नहीं हो सकता है। इस अवसर पर अर्चना यादव, राजकुमार यादव, देवेन्द्र मिश्रा सहित तमाम शिक्षक व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।