फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 15 हजार युवाओं ने मतदाता बनने के लिए भरा फार्म

Sat, 24 Oct 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
युवा मतदाता
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदाता सूची में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए शनिवार को जिले के सभी 1805 मतदान बूथों पर विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत करीब 15 हजार युवाओं ने मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरा। शिविरों में नए मतदाताओं के पंजीकरण के साथ सूची में नाम जोड़ने, हटाने और विवरण में संशोधन का काम भी किया गया। अभियान में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं, पहली बार मतदाता बनने वाले छात्र-छात्राओं और महिलाओं के पंजीकरण पर विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय कन्या महराजगंज तराई और कंपोजिट विद्यालय कौवापुर में कुल 11 मतदान बूथों का निरीक्षण किया। महराजगंज तराई में बूथ संख्या 268 से 273 और कौवापुर में बूथ संख्या 276 से 280 का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ से फॉर्म-6 भरवाने की प्रगति जानी और निर्देश दिया कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराए जाएं।
उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित नहीं रहना चाहिए। डीएम ने युवाओं और महिलाओं को पंजीकरण के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। अपर जिलाधिकारी संदीप केला ने पचपेड़वा स्थित लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बूथ का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी पात्र लोगों के नाम सूची में जोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


भगवतीगंज के विद्यालयों में भी लगे शिविर
शहर के भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज और प्राथमिक पाठशाला भगवतीगंज बालक में भी शिविर लगाए गए। लोगों ने अपने परिवार के सदस्यों के नामों का सत्यापन कराया। सुपरवाइजर अनिल कुमार पटेल के साथ बीएलओ इंदिरा साहू, सुमन मिश्रा, कलावती, कमला देवी, विष्णु कुमार, कांति देवी, मीना देवी व रवींद्र गुप्ता कमलापूरी ने पंजीकरण और संशोधन संबंधी कार्य किए।

युवाओं ने बताई अपनी प्राथमिकता
लकी गुप्ता ने कहा कि मतदाता बनना लोकतंत्र में भागीदारी का पहला कदम है। शिवांस ने कहा कि युवाओं को समय से पंजीकरण कराकर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। सृष्टि ने कहा कि मतदान अधिकार के साथ जिम्मेदारी भी है। युवाओं को खुद मतदाता बनने के साथ दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए।

युवा मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें