फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: सात केंद्रों पर 15 हजार अभ्यर्थी देंगे पुलिस भर्ती परीक्षा

Tue, 30 Jul 2024 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अगस्त में प्रस्तावित पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारी तेज हो गईं हैं। जिले के सात केंद्रों पर करीब 15 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हरेक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरा सहित अन्य प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा अगस्त में प्रस्तावित है। प्रति पाली करीब तीन हजार परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक परीक्षा में करीब 15 हजार अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। सोमवार को डीएम पवन अग्रवाल व एसपी विकास कुमार ने एमएलके पीजी कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज,एमडीके बालिका इंटर कॉलेज, बलरामपुर बालिका इंटर कॉलेज, एमपीपी इंटर कॉलेज, भगवती आदर्श इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां अभ्यर्थियों के परीक्षा कक्ष में बैठने की व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका स्ट्रांग रूम आदि का जायजा लिया गया। डीएम ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक जिन कक्षाओं में परीक्षा कराई जानी है, सभी व्यवस्थाएं पूर्ण करा लें। एडीएम प्रदीप कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, योगेश कुमार, डीआईओएस मृदुला आनंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें