फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: माघ मेले में प्रयागराज के लिए बढ़ेंगी 15 बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रयागराज के माघ मेले के लिए 13 जनवरी से बलरामपुर से 15 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। इसे देखते हुए लखनऊ व कानपुर रूट की बसों में कटौती की तैयारी की जा रही है। लोकल रूट की बसों में भी कटौती होगी। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो में कुल 72 बसें हैं। इनमें से कानपुर रूट पर 20 व लखनऊ रूट पर 13 बसों का संचालन किया जाता है। प्रयागराज में माघ मेले को देखते हुए वहां के लिए 15 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाना है। ऐसे में रोडवेज प्रशासन ने कानपुर जाने वाली 20 बसों में से पांच का रूट बदलने का निर्णय लिया है। ये बसें 13 से 15 जनवरी तक प्रयागराज रूट पर चलेंगी।
लखनऊ रूट पर 13 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें से छह बसों का रूट बदलने की योजना है। ये छह बसें भी प्रयागराज रूट पर चलेंगी। ऐसे में लखनऊ के लिए महज सात बसों का ही संचालन होगा। साथ ही गोंडा, बहराइच, तुलसीपुर, बढ़नी व उतरौला की बसों के रूट में भी बदलाव किया जाएगा।
विज्ञापन

ऐसे में लखनऊ व कानपुर जाने वाले यात्रियों को आवागमन में समस्या होगी। हालांकि एआरएम वीके वर्मा का कहना है कि प्रयास रहेगा कि किसी को भी समस्या न हो, इसके लिए टीम को अभी से ही तैयारी करने को कहा गया है।
मकर संक्रांति के बाद 21 जनवरी को मौनी अमावस्या पर 30 बसें, 26 जनवरी को वसंत पंचमी पर 30, पांच फरवरी को माघी पूर्णिता पर 15 बसें प्रयागराज के लिए चलाई जाएंगी। देवीपाटन के क्षेत्रीय प्रबंधक ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
प्रयागराज के माघ मेले में जाने के लिए ट्रेन से कोई सुविधा नहीं है। ऐसे में लोगों को बसों का ही सहारा लेना पड़ रहा है। ट्रेन से प्रयागराज जाने के लिए यात्रियों को गोंडा के मनकापुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें