फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना से 10 हजार 665 घरों को किया गया रोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सौभाग्य योजना से 10,665 घरों को किया रोशन
विज्ञापन



बलरामपुर। सौभाग्य योजना के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के 10,665 घरों को रोशन किया गया है। विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए नए विद्युत उप केंद्रों के निर्माण के साथ-साथ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति के लिए 43 नए ट्रांसफार्मर की स्थापना भी की गई है।




एक्सईएन पावर कॉर्पोरेशन बलरामपुर सुनील कुमार ने बताया कि शासन ने निर्देशानुसार सौभाग्य योजना के तहत सदर विधानसभा क्षेत्र के 10,665 घरों में मुफ्त विद्युत कनेक्शन दिया जा चुका है। शेष घरों में भी मार्च के अंत तक विद्युत कनेक्शन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन




विद्युत आपूर्ति में सुधार के लिए सदर विकास खंड के घुघुलपुर गांव में 220 केवी विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त श्रीदत्तगंज विकास खंड के ग्राम जिगना, तुलसीपुर ब्लॉक के महराजगंज तराई, गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम गौरा एवं नगर क्षेत्र के नहर बालागंज-पूरब टोला में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण भी प्रगति पर है।
विज्ञापन




साथ ही साथ 132 केवी विद्युत उपकेंद्र बलरामपुर 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर की स्थापना की गई है। 33/11 विद्युत उपकेंद्र हरिहरगंज में एक अदद पांच एमवीए क्षमता का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाया गया है। इसी तरह 33/11 विद्युत उपकेंद्र स्टीम पावर हाउस एवं बलरामपुर टाउन में पांच एमवीए के स्थान पर 10 एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को स्थापित किया गया है।



ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति सही ढंग से हो इसके लिए सदर विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में 43 अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें