डॉ. विनय कुमार पांडेय बने श्रावस्ती लोकसभा के संयोजक
बलरामपुर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव व श्रावस्ती लोकसभा के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने डॉ. विनय कुमार पांडेय को संयोजक नामित किया है।
जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मनीष कुमार ओझा ने सोमवार को बताया कि 19 फरवरी को सुकून फार्म हाऊस खमौव्वा में श्रावस्ती लोकसभा संयोजक के अध्यक्षता में बैठक की जाएगी।
कार्यवाहक अध्यक्ष ने जिला कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस पार्टी के सभी फ्रंटल संगठनों से अपील किया है कि बैठक में शामिल होकर अपने विचार साझा करें। बैठक में तैयार किए गए मसौदे को कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में स्थान दिलाया जाएगा।