फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी जालंधर ने आल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट पर जमाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिग्नल कोर जालंधर ने एसएसबी लखनऊ को रौंदा
विज्ञापन


बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय में चल रहे महाराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मैच सिग्नल कोर जालंधर ने एसएसबी लखनऊ को 5-2 गोल से हराकर जीता। विजेता टीम को ट्राफी के साथ 61 हजार तथा उपविजेता टीम को 41 हजार का पुरस्कार प्रदान किया गया।

राजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हाकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच से पूर्व मुख्य अतिथि डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद के कुलपति प्रोफेसर मनोज दीक्षित एवं सभाध्यक्ष सिद्घार्थ विश्वविद्यालय सिद्घार्थनगर के कुलपति प्रोफेसर रजनीकांत पांडेय को एनसीसी के कैडेटों ने सलामी दी।
विज्ञापन


सम्मान गारद का निरीक्षण करने के बाद प्राचार्य डा. आरबी श्रीवास्तव, मुख्य नियंता डा. आरके सिंह गब्बू व टूर्नामेंट आयोजन समिति के सदस्यों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

महाविद्यालय की छात्रों ने देशभक्ति गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों छात्राओं ने मां दुर्गा की विभिन्न स्वरूपों द्वारा महिषासुर के संघार का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बाद टूर्नामेंट का फाइनल मैच सिग्नल कोर जालंधर एवं एसएसबी लखनऊ के बीच शुरु हुआ। मैच के शुरुआत में ही सिग्नल कोर जालंधर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के तीसरे व 13वें मिनट में मैदानी गोल करके 2-0 की बढ़त बना ली।

18 वें मिनट में पेनाल्टी कार्नर से एसएसबी लखनऊ की टीम ने भी गोल किया। 34वें मिनट में एक बार फिर मैदानी गोल करके पहले हाफ में सिग्नल कोर जालंधर की टीम ने 3-1 की बढ़त कायम रखी। मैच के 54वें मिनट में सिग्नल कोर जालंधर ने चौथा गोल किया। 60वें मिनट में एसएसबी की टीम ने मैदानी गोल किया।

69वें मिनट में मैदानी गोल करके सिग्नल कोर जालंधर की टीम ने 5-2 गोल से मैच जीतने के साथ ही टूर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए सिग्नल कोर जालंधर के खिलाड़ी घनश्याम दास को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

मुख्य अतिथि व सभाध्यक्ष के साथ श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्र व सदर विधायक पल्टूराम ने विजेता टीम सिग्नल कोर जालंधर को विनर कप के साथ 61 हजार रुपए तथा उपविजेता टीम एसएसबी लखनऊ को रनर कप के साथ 41 हजार रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया।

इसके अतिरिक्त मैन आफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार एसएसबी लखनऊ के फ्रैन्सिस टोपो, बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार एसएसबी लखनऊ के नवीन कुमार, बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार सिग्नलकोर जालंधर के अभि कुमार को दिया गया। फेयर प्ले टीम का पुरस्कार एसएसबी लखनऊ को प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चल वैजन्ती शील्ड विज्ञान वर्ग को मिला। श्रावस्ती सांसद ने हाकी फील्ड में खिलाड़ियों के बैठने के लिए सांसद निधि से सीढ़ियों के निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में टूर्नामेंट सचिव व प्राचार्य डॉ. आरबी श्रीवास्तव ने अतिथियों के साथ टूर्नामेंट में सहयोग करने वाले सभी गणमान्य नागरिकों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह पिंकू, बृजेन्द्र तिवारी, डीपी सिंह, टूर्नामेंट डायरेक्टर फिरोज खां, डॉ. एके द्विवेदी, डॉ. नीरजा शुक्ला, डॉ. वीना सिंह, डॉ. जेपी पांडेय, डॉ. एम अंसारी, डॉ. आरके पांडेय, डॉ. राजीव रंजन, डॉ. आलोक शुक्ला, डॉ. एनके सिंह, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. केके अंसारी व रोहित पांडेय सहित तमाम प्रबुद्घजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें