फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 141 युवाओं को मिला रोजगार, खिले चेहरे

विज्ञापन
बलरामपुर के उतरौला में आयोजित रोजगार मेले में पंजीकरण कराते युवा ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
उतरौला। राजकीय आईटीआई व सीएसजेएम राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित दो दिवसीय रोजगार मेला एवं कैंपस प्लेसमेंट में 141 युवाओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। नौकरी पाकर युवाओं के चेहरे खिल उठे। मेले में कुल 373 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर भाग लिया था।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन मंगलवार को राजकीय आईटीआई परिसर में आयोजन हुआ, जहां 61 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। दूसरे दिन बुधवार को राजकीय पॉलीटेक्निक में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डीसेट्स प्राइवेट लिमिटेड, आरआर मैनपावर प्राइवेट लिमिटेड और डेक्सन टेक्नोलॉजीज कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के आधार पर 80 युवाओं का चयन किया।
अभ्यर्थी राहुल वर्मा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर रोजगार मेला लगने से हमें काफी सुविधा हुई। बाहर शहरों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ी और यहीं नौकरी का अवसर मिल गया। इरफान ने कहा कि कैंपस प्लेसमेंट से आत्मविश्वास बढ़ा है और अब भविष्य को लेकर नई उम्मीद जगी है। इस अवसर पर पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य डॉ. सनत कुमार पांडेय, जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता और आईटीआई के प्रधानाचार्य मैथिली मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार पाने का अवसर मिल रहा है और उनके कौशल को सही दिशा मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें