फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

141 शिक्षक कल भरेंगे स्कूलों के विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में नौ शिक्षा क्षेत्रों के 99 परिषदीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। लिखित परीक्षा पास करने वाले 141 शिक्षकों से 25 मार्च को बेसिक शिक्षा कार्यालय में स्कूलों का चयन करने के लिए विकल्प भरवाए जाएंगे।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि जिले में सभी नौ शिक्षा क्षेत्रों के 90 प्राथमिक व 9 उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र-छात्राओं को अंग्रेेजी विषय पढ़वाने के लिए शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। शिक्षा सत्र 2017-18 और 2019-20 में अंग्रेजी विषय वाले प्रत्येक शिक्षा क्षेत्र से पांच-पांच प्राथमिक और एक-एक उच्च प्राथमिक स्कूलों का चयन किया गया था।
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने के लिए 338 हेडमास्टरों व सहायक अध्यापकों ने आवेदन किया था जिसकी तुलना में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढ़ाने वाले 177 हेडमास्टरों व सहायक अध्यापकों ने 22 दिसंबर 2020 को लिखित परीक्षा दी थी जिसमें 151 शिक्षक अंग्रेजी पढ़ाने के लिए पास हुए थे।
विज्ञापन

इनमें से 141 हेडमास्टरों व सहायक अध्यापकों को स्कूल का विकल्प भरवाने के लिए बेसिक शिक्षा कार्यालय में 25 मार्च को बुलाया गया है। बचे 10 हेडमास्टरों व सहायक अध्यापकों की अंग्रेजी पढ़ाने वाले स्कूल में पहले से ही तैनाती थी जिसके चलते इन्हें विकल्प भरवाने में शामिल नहीं किया गया है।
वरिष्ठ सहायक रक्षाराम ने बताया कि बेसिक शिक्षा कार्यालय में 25 मार्च को अंग्रेजी माध्यम वाले स्कूलों में तैनाती कराने के लिए विकल्प भरने वाले सभी 141 हेडमास्टरों व सहायक अध्यापकों को सूचना भेजी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें