फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: निकाय चुनाव में बेहतर कार्य करने वाले 14 पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान

Tue, 13 Jun 2023 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के एसपी कार्यालय में पुलिसकर्मियों को प्रश​स्ति पत्र देती एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव।
विज्ञापन
बलरामपुर। निकाय चुनाव में बेहतर कार्य करते हुए चुनाव प्रक्रिया को शंतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने वाले 14 पुलिसकर्मियों को मंगलवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उनको यह सम्मान गारेखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक की तरफ से दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा भेजा गया प्रशस्ति पत्र पुलिस कर्मियों को प्रदान करने हुए सम्मानित किया। एसपी केशव कुमार ने बताया कि निकाय चुनाव 2023 में बेहतर कार्य करने के लिए चुनाव शाखा की नोडल रहीं एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी ललिया राधारमण सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात ज्योतिश्री, प्रभारी निरीक्षक विद्यासागर वर्मा, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार व अनिल कुमार को सम्मानित किया है। इसी तरह हेड कांस्टेबल संजय कुमार त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक व उर्दू अनुवादक इश्तियाक अहमद, मुख्य आरक्षी जगदेव प्रसाद, आरक्षी ब्रजेश कुमार, आरक्षी प्रमोद कुमार, आरक्षी अनुज वर्मा तथा महिला आरक्षी किरन मौर्या व नीतू भी सम्मानित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें