फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बिना सूचना गायब मिले 14 स्वास्थ्यकर्मी, रोका वेतन

Sat, 11 May 2024 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बलरामपुर के पीएचसी महराजगंज तराई का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी।
विज्ञापन
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी ने शुक्रवार को तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के एक सीएचसी व दो पीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 14 स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना के गायब मिले। सीएमओ ने अनुपस्थित मिले सभी कर्मियों का वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेवनगर व महराजगंज तराई का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखी। तीनों अस्पतालों के निरीक्षण में 14 स्वास्थ्यकर्मी बिना सूचना के गायब मिले। सीएमओ ने सीएचसी शिवपुरा के अधीक्षक डॉ. प्रणव कुमार पांडेय को अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने व स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में मौजूद चिकित्सक व कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी लोग निर्धारित ड्रेस कोड में ही ड्यूटी पर आएं। जो भी गर्भवती महिलाएं प्रसव के लिए चिकित्सालय आ रही हैं, उन्हें जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम के तहत मिलने वालीं सभी सेवाएं और सुविधाएं प्रदान की जाएं। निरीक्षण के समय जिला लेखा प्रबंधक प्रभात मौर्य, डॉ. बाल मुकुंद मौर्य व डॉ. बृजेश जायसवाल आदि मौजूंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें