फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में भिड़ेंगी देश की नामचीन 14 टीमें

विज्ञापन
बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज हॉकी मैदान में टूर्नामेंट की तैयारियां का जायजा लेत आयोजन समिति क
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके महाविद्यालय के मैदान में 26 दिसंबर को महराजा सर बीपी सिंह अखिल भारतीय प्राइज मनी टूर्नामेंट का आगाज होगा। 30 दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश की 14 नामचीन टीमें भाग लेंगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 75 हजार रुपये व उप विजेता टीम को 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया जाएगा। स्थानीय दर्शक हॉकी इंडिया से जुड़े यूपी, महाराष्ट्र, चेन्नई व जालंधर आदि स्थानों के कई नामचीन खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख सकेंगे।
विज्ञापन

यह जानकारी टूर्नामेंट के सचिव व महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जेपी पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि महाराजा सर भगवती प्रसाद सिंह अखिल भारतीय प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन इस बार कई मायनों में दर्शकों को हॉकी के प्रति आकर्षित करेगा। इसमें हॉकी इंडिया से जुड़े कई प्रमुख खिलाड़ी अपनी टीम की तरफ से हिस्सेदारी करेंगे। टूर्नामेंट में आईटीबीपी जालंधर, अश्वनी स्पोर्ट्स अकादमी कर्नाटक, यूपी पुलिस लखनऊ, बड़ौदा हाउस नई दिल्ली, रवि रोशन हॉकी अकादमी पटना, मेघबरन सिंह हॉकी अकादमी गाजीपुर, रवींद्रनाथ टेगौर विश्वविद्यालय भोपाल, नागपुर अकादमी नागपुर, नबाब इलेवन बलरामपुर, हॉकी अकादमी टीकमगढ़, हाॅकी अमरावती महाराष्ट्र, अवाडी पुलिस तमिलनाडु, स्टार इलेवन बलरामपुर व भुसावल रेलवे बॉय भुसावल की टीमों के बीच मुकाबला होगा।
उन्होंने यह भी बताया कि हॉकी इंडिया ने इस टूर्नामेंट को बी-ग्रेड में उच्चीकृत किया है। टूर्नामेंट के सफल संचालन के लिए आयोजन सचिव डॉ. आलोक शुक्ल, डॉ. राजीव रंजन एवं डॉ. ऋषि रंजन पांडेय को नियुक्त किया गया है। जबकि मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान को सौंपी गई है।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता ने बताया कि एमएलके पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर वर्ष 1938 से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद्र, केडी सिंह बाबू एवं अशोक कुमार सहित तमाम अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अपनी हॉकी का जौहर दिखा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें