फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 1.32 करोड़ से रेहरा माफी में बनेगा राजकीय हाईस्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
उतरौला। क्षेत्रवासियों के लंबे इंतजार के बाद अब रेहरा माफी गांव को राजकीय हाईस्कूल की सौगात मिल गई है। शासन ने विद्यालय के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिस पर 1.32 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्कूल में स्मार्ट क्लास, प्रयोगशाला, पुस्तकालय और छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल के निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों बच्चों को अब आगे की पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। खासतौर पर बेटियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। क्षेत्रवासी रामनरेश तिवारी ने कहा कि गांव में हाईस्कूल खुलना हमारे लिए गर्व की बात है। अब बच्चों को शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। सविता देवी ने बताया कि पहले बेटियां आठवीं तक ही पढ़ पाती थीं। अब गांव में ही स्कूल होने से वे भी उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगी। ग्रामीण रमेश यादव ने कहा कि सरकार का यह निर्णय ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे गांव का विकास और तेजी से होगा। वहीं छात्रा काजल सिंह ने कहा कि अब हमें रोजाना कई किलोमीटर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। (संवाद)
बेहतर शिक्षा दिलाने का प्रयास

रेहरा माफी और आसपास के ग्रामीण लंबे समय से हाईस्कूल की मांग कर रहे थे। शासन ने इसे स्वीकृति दे दी है। इससे क्षेत्र की बेटियों को सुरक्षित माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। सरकार हर बच्चे तक शिक्षा पहुंचाने के लिए संकल्पित है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राम प्रताप वर्मा, उतरौला विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें