114 परीक्षार्थियों ने छोड़ी यूपी बोर्ड की परीक्षा
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षा में बुधवार को दोनों पालियों में 114 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया है। दोनों पालियों में 1493 के सापेक्ष 1379 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। डीआईओएस ने दोनों पालियों में कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया।
डीआईओएस एमके कन्नौजिया ने बताया कि बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल की कंप्यूटर एवं इंटरमीडिएट की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल कंप्यूटर की परीक्षा में 212 के सापेक्ष 207 परीक्षार्थी शामिल हुए। पांच परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
प्रथम पाली में ही इंटर अर्थशास्त्र की परीक्षा में 1051 के सापेक्ष 963 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 28 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। द्वितीय पाली में इंटर के हिंदी टंकड, अंग्रेजी टंकड, रेडिया टीवी नर्सरी शिक्षण विषय में 230 के सापेक्ष 209 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। 21 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
डीआईओएस ने प्रथम पाली में नरसिंह भगवान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीखपुर, रामशंकर भारतीय इंटर कॉलेज मथुरा बाजार, पन्नालाल सरावगी इंटर कॉलेज सिकटिहवा मोड़, मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज शिवपुरा तथा द्वितीय पाली में नगर स्थित डीएवी, बीएवी एवं एमपीपी इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर केंद्र प्रभारियों को नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया है।