सम्मानित किए गए ताइक्वांडो खिलाड़ी
बलरामपुर। खेल निदेशालय के निर्देश पर जिला खेल कार्यालय द्वारा शुक्रवार को स्पोटर्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग के आठ भार वर्गो में तमाम खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न भार वर्गो में जीत हासिल करने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता का उदघाटन सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करके किया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के विभिन्न भार वर्गो में अखंड प्रताप सिंह, प्रणव उपाध्याय, स्वप्निल श्रीवास्तव, आदित्य दूबे, पुरुषोत्तम बघेल, अभिषेक यादव, विजय प्रताप व मोहम्मद आकिब को प्रथम पुरस्कार हासिल हुआ।
बालिका वर्ग के विभिन्न भार वर्गो में अंजली गुप्ता, सृष्टि यादव, पलक दूबे, सोनम आनंद, श्रुति गुप्ता व लकी सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया।
पॉयनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. एमपी तिवारी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्रीड़ाधिकारी एमएच चौधरी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।