फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले में शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई है। जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ डीएम ने कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जिले में 2.33 लाख के सापेक्ष अभी तक मात्र 1.23 लाख शौचालयों के निर्माण पूरे हो सके हैं। दो अक्तूबर 2018 को जिले के सभी 801 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित करने की प्रशासन के समक्ष सबसे कड़ी चुनौती है।

डीएम कृष्णा करुणेश ने रविवार को बताया कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत सभी 801 ग्राम पंचायतों में बेसलाइन सर्वे 2012 के अनुसार 2,33,081 पात्र लाभार्थियों के व्यक्तित स्वच्छ शौचालयों के निर्माण का लक्ष्य रखा था।
विज्ञापन


दो अक्तूबर 2014 से लेकर अब तक जिले में 1,23,207 पात्र लाभार्थियों के शौचालय निर्माण पूरे कराए जा चुके हैं। ग्राम पंचायतों के माध्यम से लाभार्थियों को दो गड्ढे वाले शौचालयों के निर्माण कराने के लिए प्रोत्साहन धनराशि निर्गत कर दिया गया है लेकिन अभी तक 1,09,874 शौचालयों के निर्माण पूरे नहीं हो सके हैं।

निर्माण कार्य में धीमी प्रगति होने के चलते तमाम शौचालय अधूरे पड़े हैं। तमाम शौचालयों के निर्माण शुरू भी नहीं हो सके हैं। जिम्मेदार अफसरों व कर्मियों के लापरवाही के चलते तमाम लाभार्थियों में भी शौचालय निर्माण के प्रति रुचि नहीं दिख रही है।
विज्ञापन


डीएम ने सभी जिम्मेदार चेतावनी दी है कि यदि दो अक्तूबर 2018 को जिले की सभी 801 ग्राम पंचायतें ओडीएफ घोषित नहीं की गई तो संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें